जयनगर में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन ने किया 221 कन्याओं का पूजन, उपहार और दक्षिणा भी दी गई
* कमला रोड स्थित रामजानकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कन्याओं को वस्त्र एवं अन्य सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई
जयनगर/मधुबनी : 20:10:2026
नवरात्र की नवमी तिथि के अवसर पर माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, जयनगर के तत्वावधान में शहर के स्थानीय कमला रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में भव्य कन्या पूजन एवं भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर की 221 कुंवारी कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें महाप्रसाद ग्रहण कराया गया। पूजन के उपरांत सभी कन्याओं को वस्त्र, पूजन सामग्री एवं अन्य उपयोगी वस्तुएँ उपहार स्वरूप भेंट की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ अन्नपूर्णा महिला मंच की सदस्यों द्वारा कन्या पूजन के साथ किया गया। समिति के सदस्यों ने कन्याओं के चरण पखारे, मंगल तिलक लगाया तथा रक्षासूत्र बांधकर श्रद्धापूर्वक उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी कन्याओं को विधिवत भोजन कराया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत जयनगर के अध्यक्ष कैलाश पासवान, स्थानीय जिला परिषद सदस्य अंजली कुमारी, शिक्षाविद नारायण यादव, भाजपा नेत्री प्रमिला पूर्वे, पूर्व विधायक प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव, समाजसेवी मनोज वर्मा, ई. धमेंद्र यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता, सूर्यनाथ महासेठ, अजय पुर्वे, गोपाल सिंह, दिनेश वर्मा, नीलेश सिंह, अजय पूर्वे, ई. आनंद कुमार एवं विजय दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित अतिथियों ने कन्या पूजन की परंपरा को भारतीय संस्कृति और सनातन आस्था का महत्वपूर्ण अंग बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्र में कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सेवा, सद्भाव और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच एवं माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक जैसी संस्थाओं की सेवा भावना भी देखने को मिली। समिति के सदस्यों ने बताया कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।इस आयोजन में संस्था के संरक्षक डॉ. सुनील कुमार राउत, उपेंद्र नायक, प्रवीर महासेठ, गणेश कांस्यकार, सुनील कुमार, जय प्रकाश नायक, मुन्नी देवी, कामिनी साह, सरिता कुमारी, संतोष कुमार(एसएसबी), संजय महतो, मुख्य संयोजक अमित राउत, नवीन साह, प्रथम कुमार, विवेक सूरी, हर्षवर्धन, पप्पू पूर्वे, प्रवीण सिंह, सुमित कुमार राउत, मिथिलेश कुमार समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी तिथि पर कन्या पूजन और भोज का विशेष महत्व है। कन्याओं को माँ दुर्गा का प्रत्यक्ष स्वरूप मानकर उनका पूजन करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा और समर्पण का संदेश भी दिया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें