सेवा संकल्प अभियान के तहत एल.एस. कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने किया योगाभ्यास एवं प्राणायाम
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
15:10:2026
मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में योग के प्रति जागरूकता एवं इसके लाभ से एनसीसी कैडेट को परिचित कराने के उद्देश्य से योगाभ्यास कराया गया।
उक्त कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत लंगट सिंह कॉलेज और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने कहा कि योग हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही उपयोगी है। छात्रों के मन को एकाग्र करने तथा बौद्धिक विकास में भी योग की बड़ी भूमिका है।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार ने एनसीसी कैडेट को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा इसके लाभ से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, मयूरासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया। इस अवसर पर सूबेदार भक्त बहादुर कारकी, नायब सूबेदार जितेंद्र सिंह, सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, सार्जेंट शालू, आस्था, आकांक्षा शुभम, अभिषेक, प्रभात एवं अन्य कैडेट तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें