एल.एस.कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने चलाया सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई अभियान
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
08:10:2026
मुजफ्फरपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत लंगट सिंह कॉलेज एवं 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने कहा कि महाविद्यालय परिसर तथा आस पास के इलाके को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। इसे हमें दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। शैक्षणिक एवं सार्वजनिक संस्थान को स्वच्छ बनाये रखना भी राष्ट्र सेवा है।
एनसीसी कैडेट को परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने तथा परिसर को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने का संकल्प दिलाया गया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार ने कहा कि सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास के तहत एनसीसी इस तरह की गतिविधियों में सदैव अपना योगदान देती है। इस अवसर पर डॉ विजय कुमार, डॉ शशिकांत पांडे, डॉ सेराजुल हक फैजी, डॉ वेद प्रकाश दूबे डॉ राजेश अनुपम, सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, क्वार्टर मास्टर सार्जेंट ज्योतिलाल,सार्जेंट शालू, आस्था कुमारी, अनुज कुमार सहित अन्य कैडेट एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें