ग्रुप कमांडर ने कैडेटों को किया सम्मानित
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
08:10:2026
मधुबनी : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, मुजफ्फरपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा (युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल) ने 34 बिहार बटालियन एनसीसी, मधुबनी के छह कैडेटों को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया। ये कैडेट हैँ - राजीव कुमार (शूटिंग),रमण कुमार यादव (प्रेरणा उत्सव), विवेक कुमार (धावक), मो.ज़िशानुद्दीन (शूटिंग), विक्रांत कुमार शास्त्री (कुश्ती) एवं सरस्वती महारानी (वुशु) । कार्यक्रम का संचालन एएनओ डॉ. एसएनके शर्मा ने किया। ग्रुप कमांडर का स्वागत प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. श्रवण कुमार सिंह ने किया और इस अवसर पर सीओ कर्नल कुसुमाकर झा, एओ ले. कर्नल प्रकाश कुमार सिंह, फर्स्ट अफसर मो. शमशीर, प्रभारी सूबेदार मेजर एन सी मेहता, जेसीओ एवं एनसीओ उपस्थित थे।
वाट्सन स्कूल में आगमन से पूर्व ग्रुप कमांडर ने बटालियन में गार्ड ऑफ़ ऑनर का निरीक्षण किया। वहाँ सीओ कर्नल कुसुमाकर झा ने ग्रुप कमांडर का स्वागत किया और बटालियन की सारी गतिविधियों की जानकारी दी। ग्रुप कमांडर ने उपस्थित एएनओ, सीटीओ, जेसीओ, एनसीओ एवं सिविल स्टाफ से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया। गार्ड ऑफ़ ऑनर की टीम में 2/34 कम्पनी के सीपीएल लव कुमार झा, कैडेट प्रिन्स कुमार झा, विक्की कुमार झा पीयूष कुमार सिंह एवं पुष्पा कुमारी शामिल थे। लव कुमार झा एवं पुष्पा कुमारी ने इस अवसर को शानदार बताया।
इस कार्यक्रम में ब्रिगेडियर मेहरोत्रा ने बटालियन के कामकाज की तारीफ की तथा कैडेटों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें