Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

अयाची नगर युवा फाउंडेशन द्वारा 66वाँ रक्तदान शिविर आयोजित

 अयाची नगर युवा फाउंडेशन द्वारा 66वां रक्तदान शिविर आयोजित 





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

25:10:2026



अयाची नगर युवा फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को सरिसब-पाही स्थित डॉ. सर गंगानाथ झा वाचनालय परिसर में 66वें रक्तदान शिविर सह रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में 25 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।



संस्था के संस्थापक विक्की मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में अधिकांश रक्तदाता पहली बार रक्तदान करने वाले युवा थे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रक्तदान करते देखकर प्रेरित हुए इन युवाओं का आगे आना समाज में बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।


इस अवसर पर धीरज लाभ ने युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा चिकित्सकीय जाँच और निर्धारित मानकों के अनुसार रक्तदान करना सामान्यतः सुरक्षित है। 


वहीं, हर्ष नाथ झा ने कहा कि रक्तदान को जीवन का नियमित सामाजिक दायित्व बनाना चाहिए। इससे जरूरतमंद मरीजों की मदद होती है और समाज में मानवता एवं सेवा की भावना मजबूत होती है।


शिविर में विनय कुमार, लक्ष्मण कुमार झा, किशुन जी शाह, जितेंद्र कुमार ठाकुर, संतोष कामती, पप्पू कुमार चौधरी, अजय कुमार चौधरी, निखिल कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार यादव, मोहम्मद शहीदली, शैलेश झा, मनोज कुमार यादव, अनीश कुमार ठाकुर, शरदनाथ झा, सुरेश कुमार सुमन, नवनारायण झा, योगेंद्र कुमार झा, लक्ष्मण राय, दीपक कुमार राय, शुभम कुमार कर्ण, गोविंद कुमार ठाकुर और नितिन कुमार नीरज सहित अन्य युवाओं ने रक्तदान किया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज कंठ, सतीश मंडल, अभिषेक कुमार, अनिरुद्ध कुमार और अखिलेश मंडल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड