मधुबनी में एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं टी.बी. मुक्त भारत अभियान
मधुबनी : 02:10:2026
सूरी +2 हाईस्कूल के एनसीसी कैडेटों ने गाँधी दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया। प्रभात फेरी में सभी कैडेट हाथों में तिरंगा लेकर "क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया", " भारत को टीबी मुक्त बनाना है" जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे जिसका नेतृत्व फर्स्ट अफसर मो. शमशीर एवं हवलदार भरत मान घले कर रहे थे। प्रभात फेरी के बाद सभी कैडेट अपने स्कूल परिसर में पहुँचे और इंद्रपूजा मेला में सफाई अभियान चलाया गया।
इसका नेतृत्व सीनियर कैडेट कृष्णा,पूजा, अभिषेक आनंद, अनामिका, इशरत खातून, अरविन्द कुमार, चिराग कुमार, रोशनी कुमारी आदि ने किया। सूरी स्कूल में बड़ी संख्या में सीनियर और जूनियर कैडेट उपस्थित थे ।
इसके साथ ही, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रांटी में एएनओ सूरज सिंह, प्रिंसिपल डॉ.प्रमोद कुमार महतो,सूबेदार राजकुमार एवं हवलदार मंगेश कुमार सिंह की अगुवाई में एनसीसी कैडेटों ने "एक पेड़ माँ के नाम"
वृक्षारोपण एवं स्वच्छ भारत अभियान चलाया। इस अवसर पर 15 पौधों को लगाया गया और पूरे परिसर की सफाई की गई। इस कार्यक्रम में कैडेट शाम्भवी सुमन,
भवेश कुमार, पुष्पा कुमारी, कृष्णा राज, उमाशंकर, अभिनव कुमार सहित 63 कैडेटों ने भाग लिया। यह पूरा कार्यक्रम कर्नल कुसुमाकर झा के निर्देश पर चलाया गया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें