Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

सीटीओ हरिओम साह के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान

 गाँधी जयंती के अवसर पर एलएनजे कॉलेज, झंझारपुर के एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

मधुबनी : 02:10:2026




झंझारपुर : ललित नारायण जनता कॉलेज, झंझारपुर स्थित 2/34 एनसीसी कंपनी के कैडेटों ने सीटीओ हरिओम साह के निर्देशन में और सर्जेन्ट मनोहर कुमार एवं सर्जेन्ट ऋचा कुमारी के नेतृत्व में कॉर्पोरल कंचन कुमारी, कैडेट उमेश कुमार, मोहित कुमार, रोशनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, तृप्ति कुमारी, पायल कुमारी, अंशु कुमारी, कृष्ण कुमार, कौशल झा सहित बड़ी संख्या में कैडेटों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। साफ-सफाई के बाद सीटीओ हरिओम साह ने कैडेटों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा समाज में नशा मुक्ति के लिए कौन से जरूरी कदम उठाने की जरूरत है, इस मुद्दे पर एक व्याख्यान भी दिया।




 यह पुनीत अवसर था गाँधी जयंती । महात्मा गाँधी ने सदा नशा से दूर रहने और सादगी भरा जीवन के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसी सन्दर्भ में शुक्रवार को गाँधी जयंती के अवसर पर एनसीसी कैडेटों द्वारा किए गए कार्यों की सर्वत्र सराहना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड