Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

सहारनपुर में नकली सिक्का चलाने के आरोप में मिथिलेश चौरसिया गिरफ्तार

 सहारनपुर में नकली सिक्का चलाने के आरोप में मिथिलेश चौरसिया गिरफ्तार 




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी 

24:10:2026



उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिला स्थित थाना कोतवाली नगर अंतर्गत कांड संख्या - 218/26 के धारा 178/179/181 बीएनएस के वांछित अभियुक्त मिथिलेश चौरसिया (पे. धौरन राउत, सा. लड्डूगाँव, थाना - राजनगर, मधुबनी) को राजनगर थाना पुलिस के सहयोग से सहारनपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । विदित हो कि विगत 12 सितंबर 2026 को सहारनपुर में उपनिरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती पर थे। उसी समय उन्हें खास मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग 20-20 रूपये के नकली सिक्के बाजार में खपा रहे हैँ। मुखबिर की सूचना पर अविलम्ब कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई और  20 - 20 रूपये के 6400 नकली सिक्के (1, 28000 रूपये मूल्य) , 05 नकली सिक्के बनाने वाली डाई,दस हज़ार रूपये, 08 मोबाइल एवं एक इको स्पोर्ट कार  जब्त की गई। साथ ही, उपकार लूथरा उर्फ़ अभय प्रताप सिंह, हिमांशु उर्फ़ गुल्लू, कुलदीप एवं एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ करवाई गई। सहारनपुर की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी । इसी क्रम में वांछित अभियुक्त मिथिलेश चौरसिया की गिरफ़्तारी के लिए थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक द्वारा राजनगर थानाध्यक्ष से सहयोग माँगा गया । राजनगर थानाध्यक्ष ने सहयोग करते हुए वांछित की गिरफ़्तारी को सुनिश्चित करते हुए सहारनपुर की पुलिस को सौंप दिया। सहारनपुर की पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए उक्त नकली सिक्के के कारोबार में वांछित अभियुक्त को अपने कब्जे में ले चुकी है।  राजनगर क्षेत्र से इस प्रकार नकली सिक्के के कारोबार के आरोपी के पुलिस के हत्थे चढ़ने से सनसनी फैली हुई है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड