विभा झा 'विभासित' रचित काव्य संग्रह "प्रखर चेतना" पुस्तक का लोकार्पण
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
02:11:2026
मधुबनी : चर्चित कवयित्री श्रीमती विभा झा 'विभासित' द्वारा रचित हिन्दी कविता संग्रह "प्रखर चेतना" का लोकार्पण मधुबनी शहर के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थान काली मन्दिर परिसर में मुख्य पुजारी पं. नरेश ठाकुर के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल, डॉ. विनय विश्वबंधु, कवयित्री अंशुमाला, पंडित विनायक झा, सुभाष चन्द्र झा 'सिनेही', दयाशंकर 'मिथिलांचली', रतीश चन्द्र मिश्र, नीलमणि, संजय मेहता सहित कई कवि, कवयित्री एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कवियों ने उक्त कविता संग्रह में संगृहीत कविताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी काव्य कृतियों से ही हिन्दी साहित्य के सौंदर्य में वृद्धि होती है और साहित्य का भंडार समृद्ध होता है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें