Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 25 नवंबर 2026

सीआरसी में उत्साह से मनाया गया बाल दिवस

 सीआरसी में मनाया गया बाल दिवस 





सिटी रिपोर्टर : मधुबनी 



मधुबनी : रेलवे गुमटी संख्या 10 से सटे  लक्ष्मीसागर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित क्लस्टर रिसोर्स सेंटर में मंगलवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 85 छात्राओं, 70 छात्रों और 45 माता समिति सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना था। बाल दिवस केवल उत्सव नहीं है, बल्कि यह याद दिलाता है कि आज के बच्चे ही कल के आधुनिक युग के निर्माता हैं। उनकी सोच, शिक्षा और संस्कार ही समाज की दिशा तय करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत प्रभात फेरी, प्रार्थना नृत्य और स्वागत नृत्य से हुई। 

मौके पर फादर सेबास्टियन बाबू ने अतिथियों, बच्चों और शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर मिलने चाहिए। बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सिस्टर अनीता ने बाल अधिकार, बाल सुरक्षा और बाल शोषण जैसे विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक    रहने, शोषण या असुरक्षित व्यवहार के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर अभिभावकों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

इसी दौरान  छात्रों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाषण, नृत्य, गीत और प्रेरणादायक नारों की प्रस्तुति दी। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस आयोजन ने आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और समानता का संदेश दिया।

आधुनिक युग में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, डिजिटल समझ, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता से भी लैस करना जरूरी है। तभी वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे। मंच संचालन मनोहर मंडल ने किया। मौके पर सज्जन सदाय, आशा देवी, रौशन सदाय, राजाराम सदाय और आकाश कुमार ने सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड