एनसीसी कैडेटों ने बाल विवाह मुक्त अभियान की ली शपथ
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
27:11:2026
मधुबनी : 34 बिहार बटालियन एनसीसी, मधुबनी के तत्वावधान में आर.के. कॉलेज (मधुबनी) संदीप विश्वविद्यालय (सिजौल), ल.ना. जनता कॉलेज (झंझारपुर), डी.बी. कॉलेज एवं पीएम श्री +2 विद्यालय (जयनगर) में शुक्रवार को एनसीसी कैडेटों के बीच "बाल विवाह मुक्त अभियान" चलाया गया। इसमें उपस्थित सभी कैडेटों ने बाल विवाह से मुक्ति के बारे में शपथ लिया।
आर.के. कॉलेज में सूबेदार मेजर बिस्टू थापा, कैप्टेन मनोज कुमार, एलएनजे कॉलेज में सीटीओ हरिओम, डीबी कॉलेज में सीटीओ चन्दन कुमार, संदीप विश्वविद्यालय में सीटीओ अभिषेक कुमार एवं जयनगर उच्च विद्यालय में एएनओ केशव चन्द्र झा की देखरेख में पूरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इसमें चार पीआई स्टाफ के साथ कुल 199 कैडेट शामिल हुए। सभी कैडेटों को बाल विवाह से होनेवाले नुकसान के प्रति सीटीओ एवं एएनओ द्वारा जागरूक किया गया। कैडेटों में इस कार्यक्रम के प्रति काफ़ी उत्साह देखा गया। आर.के. कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. मंडल ने खुद कैडेटों के पास जाकर उन्हें बाल विवाह के नकारात्मक पहलुओं की जानकारी दी।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें