Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 25 नवंबर 2026

न्यायालय में देरी अब नहीं चलेगी : जख्म एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर देना होगा

 कोर्ट में देरी अब नहीं चलेगी  :  जख्म रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम समय पर देना होगा


डॉक्टरों को साक्ष्य के लिए समय पर कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश


सिटी रिपोर्टर : मधुबनी 



जख्म प्रतिवेदन और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में देरी तथा कोर्ट में डॉक्टरों के साक्ष्य के लिए समय पर उपस्थित नहीं होने को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। सिविल सर्जन डा. हरेंद्र कुमार ने जिले के सभी अस्पताल उपाधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को इस संबंध में पुनः निर्देश जारी किया है।

निर्देश के अनुसार,  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डीएलएसए,  की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया था कि जख्म प्रतिवेदन और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समय पर संबंधित माननीय न्यायालय एवं संबंधित जांच पदाधिकारी / थाना को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, चिकित्सकों के साक्ष्य हेतु प्राप्त सम्मन निश्चित रूप से हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड