Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

नियोजन पत्र का किया गया वितरण नियोजन पत्र पाते ही खिल उठे चेहरे

 


नियोजन पत्र का किया गया वितरण

नियोजन पत्र  पाते ही खिल उठे चेहरे



जयनगर बुधवार को अनुमण्डल मुख्यालय स्थित  सामुदायिक प्रशिक्षण भवन के सभा कक्ष में पदाधिकारियों प्रमुख उपप्रमुख के द्वारा  शिक्षकों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया। काउंसलिंग में पूर्व हुए  चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियोजन नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। नियोजन पत्र वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रखण्ड  प्रमुख पूनम देवी,उप प्रमुख बिनोद कुमार यादव, प्रखंड राज पंचायती संतोष कुमार चौरसिया, बीडीओ उमा भारती,बी ई ओ ब्रह्मदेव प्रसाद दिवाकर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राघवेंद्र रमन, पंचायत सचिव कुलानंद राय,बीआरपी हरिहर महरा,रजौली पंचायत के मुखिया सरोज देवी,कोरहिया के मुखिया  महेश यादव,बेलही पश्चिम मुखिया रामदास हाजरा,पैक्स अध्यक्ष विपिन गोहीवार समेत अन्य पदाधिकारियों बीआरसी कर्मि उपस्थित थे। प्रखण्ड क्षेत्र में कुल 31 चयनित शिक्षकों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया।जिसमे 24 प्रखंड शिक्षक और सात पंचायत शिक्षक शामिल है।प्रखंड के रजौली, डोरवार,देवधा दक्षिणी, कोरहीया,बेलही पश्चिमी पंचायत में पंचायत शिक्षको के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया। वही नगरपंचायत परिसर में मुख्यपार्षद कैलाश पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों कर्मियों के मौजूदगी में ईओ और मुख्यपार्षद के द्वारा चयनित  तीन अभ्यर्थियों को नियोजन नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड