Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 15 मई 2022

शादी में जा रहे पिता-पुत्र को गैस एजेंसी वाहन ने मारी टक्कर... पुत्र की मौके पर हुई मौत

 शादी में जा रहे पिता-पुत्र को गैस एजेंसी वाहन ने मारी टक्कर... पुत्र की मौके पर हुई मौत



मधुबनी जिला के साहरघाट थाना क्षेत्र के बसवरिया दुर्गास्थान मुख्य पथ पर पहिपुरा मिडिल स्कूल के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रसोई गैस वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार दो मे से एक युवक की हुई मौत। 


बताते चले की बाइक सवार अपने गांव से बेनीपट्टी स्थित पाली गांव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान यह घटना घटी। जिसके बाद आस पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े पड़े। वही दोनों घायलों को स्थानीय लोगो की सहायता से साहरघाट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनो मे से युवक की प्राथमिक इलाज कर नाजुक स्थिति देखते हुए, बेहतर ईलाज के डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वही इलाज के लिए दरभंगा जाने के क्रम में युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


वहीं इस घटना में मृतक की पहचान हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना क्षेत्र के सेम्हली गांव के कन्हैया कुमार उम्र 12 वर्ष पिता रामप्रवेश पंडित उम्र 35 वर्ष के रूप में पहचान हुई है वहीं इस घटना में रामप्रवेश पंडित भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। 


जानकारी के मुताबिक पहिपुरा गांव में सामने से त्योंथ इंडियन ग्रामीण वितरक की चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर गलत दिशा से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद घटना स्थल से चार पहिया वाहन चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगो के द्वारा साहरघाट थाना की दी गई।

उधर सूचना मिलने के करीब 2 घण्टे बाद पहुंची पुलिस ने वाहन व बाइक को जब्त कर कार्रवाई में जुट गई है।

परिजनों ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने कहा कि वाहन व बाइक को जब्त कर घटना की जांच की जा रही है। जिसको लेकर आक्रोशित लोगों ने कई घंटों तक सड़क को किया जाम।

मौत की पुष्टि करते हुए सोनई पंचायत के मुखिया डॉ प्रेम कुमार मंडल ने दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग किया है। बहरहाल परिजनों का रो रो कर बुराहाल है।

वही युवक की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल ले जाया गया।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।