Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, 22 October 2022

श्री शिक्षा निकेतन में मनाया गया दीपोत्सव

 प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे न जलाएं, प्रदूषण मुक्त वातावरण में त्योहार मनाये : पूनम सिन्हा



रंगोली बनाकर एवं मिट्टी के दीए में दीप जलाकर त्यौहार को मनाएं : रितिमा


धीरज गुप्ता गया 

गया।

शहर के नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में  दीपो का त्योहार दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में बच्चों एवं शिक्षिकाओं द्वारा रंगोली बनाकर दीप जलाया गया। वहीं बच्चों के बीच रंगोली पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस में कक्षा प्रथम से पांचवी तक के बच्चों ने भाग लिया और कागज पर आकर्षक रंगोली बनाया। दीपावली का महत्व बताते हुए प्राचार्या पूनम सिन्हा ने कहा कि लंका विजय और 14 वर्ष का वनवास पूरा कर जब प्रभु श्रीराम, माँ सीता एवं भईया लक्ष्मण अयोध्या पहुंचे थे।  उनके आगमन अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर पूरे नगर को सजाया था। उस समय से दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन हमलोग धन की देवी माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इसदिन हमलोग सभी के बीच मिठाई बांटते हैं। हमलोग प्रयास करें कि प्रदूषण मुक्त वातावरण में त्योहार मनाये।  इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रितिमा सिन्हा ने बच्चों और अभिभावकों को दीपावली शुभकामनाएं दी। बच्चों से कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है एवं स्वच्छता का भी प्रतीक है। इस दिन हम लोग पटाखे फोड़ कर प्रदूषण ना फैलाएं। घर पर रंगोली बनाकर एवं मिट्टी के दीए में दीप जलाकर त्यौहार को मनाएं। इस मौके पर बच्चों के बीच मिष्टान्न का वितरण कर दीपावली की शुभकामनाएं दिया गया। पूरा कार्यक्रम शालू सिन्हा एवं आस्था सिन्हा के देखरेख में सम्पन्न हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।