Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 15 March 2023

"माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति को "ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंजमेकर अवार्ड 2023"

 जयनगर की माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति को मिला 'ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवॉर्ड 2023' 


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



* सेवा को मिला एक और सम्मान

* लगातार सेवा कार्यों के लिए संस्था का देश भर में हो रहा सम्मान

* पिछले 975 दिनों से अनवरत लंगर लगा कर खिला रही भोजन

* तीन सफल ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजन

* अभी तक लगभग 125 जिंदगियों को बचाने हेतु दिया गया रक्त

* संस्था के सदस्य दिन-रात कर रहे लोगों की सेवा 

* लगातार महिला जागरूकता एवं उत्थान पर संस्था कर रही कार्य

* अब तक लगभग 60 लड़कियों एवं महिलाओं को दिया जा चुका है निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

* कोरोना काल से जरूरतमंद लोगों की कर रही मदद 





कहते हैं चाहो तो सब कुछ है आसान, बस उस चाहने में आपकी शिद्दत हो।

सच्चा कार्य वही है जो समाज के हित को सर्वोपरि बना सके। इसलिए कहा जाता है कि समाज सेवा का मतलब तलवार की धार पर चलने का कार्य और यह कायरों का काम नहीं। जिंदगी में संघर्ष जरूरी है।

मतलब की दुनिया में कौन किसका सोचता है, जो जैसा देखता है वो वैसा खोजता है। यह बात भले ही सच होगी, लेकिन आज भी दुनिया में ऐसे लोग है, जो अपने मतलब और स्वार्थ को पीछे छोड़ किसी और को खुश करने में जी जान से लगे हुए हैं। हम बात कर रहे हैं 'माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति' की, जो न केवल किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है, बल्कि किसी भी इंसान की जान बचने के लिए जहां तक कोशिश की जा सकती है ; वहां तक उसका साथ नि:स्वार्थ भाव से देती है। रक्तदान करवाना, किसी गरीब का इलाज करवाना, किसी की पढाई में पैसे लगाना, किसी की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जरुरत को पूरा करना इत्यादि।

ऐसे ही शिद्दत के साथ मधुबनी जिले के जयनगर की एक संस्था अनवरत सामाजिक सेवा कार्य करती आ रही है। पिछले लॉक डाउन के समय से ही यह संस्था जरूरतमंद लोगों की सेवा निःस्वार्थ भावना से बगैर दिन-रात की परवाह किये इसके संरक्षक एवं सदस्य बिना जान की परवाह किये ही अनवरत सेवा करती आ रही है।

बीते कुछ समय से क्षेत्र में चतुर्दिक इस संस्था की कीर्तिपताका फहरा रही है। हाल में कई सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका के लिए विभिन्न संस्थान द्वारा इनको प्रोत्साहित करने हेतु सेवा सम्मान किया गया है।

इसी क्रम में राजस्थान के स्मार्ट सिटी बीकानेर में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में 11 एवं 12 मार्च 2023 को "ग्लोबल ह्यूमैनिटी चेंज मेकर अवॉर्ड 2023" को बीकानेर में मेवा सिंह एवं राष्ट्रहित फाउंडेशन(ट्रस्ट) के तत्त्वावधान में सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों की कई मशहूर हस्तियों का भी सम्मान किया गया।

समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर विशिष्ट अतिथि अमित कुमार शुक्ला(अध्यक्ष, भारतीय सनातन सेना) एवं गौरक्षक अमित कुमार शुक्ला एवं विजयकान्त चौहान, मुख्य अतिथि गुरुदेव रतन वशिष्ठ  महाराज(वाराणसी), रुद्रगुप्तपादाचार्य जी महाराज(मठाधीश,हैदराबाद), दीपचंद जी(कारगिल युद्ध में अपने दोनों पैर एवं एक हाथ गँवाया) एवं अन्य कई गणमान्य लोगों ने किया।

आयोजन समिति के मेवा सिंह ने बताया कि समारोह में बीकानेर नगर में कला,संगीत,साहित्य,समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करनेवाली प्रतिभाओं के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं का सम्मान किया गया।

इसके अलावा देश भर से कुछ चुनिंदा सामाजिक सेवा कार्यों में अग्रणी सेवा संस्थान एवं भारत के अलावा कई देशों के विशिष्ट प्रतिभाओं का भी इस कार्यक्रम में सम्मान किया गया।

इसी क्रम में बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर की सामाजिक संस्था 'माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति' का भी सम्मान किया गया।

इस मौके पर माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के मुख्य संयोजक अमित कुमार कुमार राउत ने कहा कि हमारे इस सम्मान में हमारे समिति के हर एक सदस्यों का समर्पण है, इसलिए यह सम्मान हमारे सभी सदस्यों का सम्मान है।

अपने सम्बोधन में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के मुख्य संयोजक  अमित कुमार राउत ने बताया कि हमारी इस संस्था का एक मात्र उद्देश्य है कि समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख- सुविधाएँ पहुंचाने का प्रयास करना है, जिनसे अभी तक यह अछूता है। इन्हीं बातों को आत्मसात करते हुए सभी के सहयोग से कोरोना महामारी के चलते आयी इस विकट परिस्थिति में भी हर जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद करने का प्रयास संस्था द्वारा विगत तीन वर्षों से किया जा रहा है। 

उन्होने बताया कि संस्था न केवल जयनगर, बल्कि आसपास के अलावा पडोसी देश नेपाल के भी कई क्षेत्र शामिल हैं। जनसहयोग से सम्पूर्ण हुए इस आयोजन के माध्यम से आश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ना ; यही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचेन का उद्देश्य है कि जयनगर शहर में कोई भी व्यक्ति भोजन के लिए दर-दर न भटके तथा हर जरूरतमन्दों को सरलता से भोजन उपलब्ध हो जाएं।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से शुरू हुआ 'माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी  किचन' अब हर गरीब और असहाय लोगों की भूख मिटा रहा है। अब माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन की ओर से नई पहल करते हुए नगर के लोगों को जागरूक और अपील किया जा रहा है कि जन्मदिन हो या पुण्यतिथि, शादी की सालगिरह हो या कभी कुछ और शुभ कार्य ; व्यर्थ खर्च करने के बजाय आप जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की सुनिश्चित व्यवस्था करें, ताकि सभी लोग इनकी मदद के लिए आगे आ जाएं। कोरोना काल के समय हुए लॉक डाउन से ही लोगों को अनवरत भोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।


विदित हो कि माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचेन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अथक प्रयास करने के कारण यह समिति दिनानुदिन ऊंचाइयों और प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं, जिसकी चर्चा मधुबनी जिला ही नही ,बल्कि पूरे बिहार सहित नेपाल में भी होने लगी है।

मौके पर श्री राउत ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश एवं विदेश(यूएई,ईराक,ईरान,नेपाल, भूटान,म्यांमार,ब्रिटेन आदि देशों) के कई महान समाजसेवियों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा लोगों से मिलकर समाज कल्याण हेतु बहुत बातें सीखने को मिली, जिसका प्रयोग हम अपने समाज में एक नई जागृति पैदा करने के रूप में करेंगे। हमारी संस्थान लगातार रोज ही सामाजिक कार्य करती आ रही है, जिनमें प्रमुख तौर पर हमारी संस्था द्वारा पिछले 975 दिनों से अनवरत लंगर लगाकर खिला रही भोजन, तीन सफल ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजन, अभी तक लगभग 125 जिंदगियों को बचाने हेतु दिया गया रक्त, संस्था के सदस्य दिन-रात कर रहे लोगों की सेवा, लगातार महिला जागरूकता एवं उत्थान पर संस्था कर रही कार्य, अब तक लगभग 60 लड़कियों एवं महिलाओ को दिया जा चुका है निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, कोरोना काल से जरूरतमंद लोगों की कर रही मदद जैसे कई अन्य उल्लेखनीय कार्य सामाजिक हित में करती आ रही है। ऐसे में इस तरह का सम्मान हमारा मनोबल बढाता है। यह सम्मान संस्था के सभी सदस्य समेत सभी जयनगरवासियों एवं सहयोगकर्त्ताओं का है, इस सम्मान के लिए आप सभी का अभिनन्दन है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।