Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 31 मई 2023

पावरग्रिड द्वारा निकाली गई स्वच्छता रैली

 पावरग्रिड पूर्वी क्षेत्र-1  द्वारा  स्वच्छता  पखवाड़ा  के अंतर्गत निकाली गई  स्वच्छता रैली  


बिहार एवं झारखंड के  सभी उप-केन्द्रों, कार्यालयों एवं   क्षेत्रीय मुख्यालय  पटना  में मनाया गया  स्वच्छता  पखवाड़ा  



 पटना, 31/05/2023 


पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन  ऑफ इंडिया लिमिटेड पूर्वी क्षेत्र -1 के अंतर्गत  बिहार एवं झारखंड के  सभी उप-केन्द्रों एवं कार्यालयों में तथा  क्षेत्रीय मुख्यालय  पटना में   16-31 मई  2023  तक  स्वच्छता  पखवाड़ा  मनाया  गया । 

पखवाड़े  के दौरान एफ एम  रेडियो  द्वारा स्वच्छता संदेश का प्रसारण, जन मानस को जागरूक  करने  हेतु   स्वच्छता  रैली /नुक्कड़ नाटक के जरिये स्वच्छता  को अपने जीवनशैली मे अपनाने का संदेश,  सरकारी  विद्यालयों  में  स्वच्छता  थीम  पर आधारित चित्रकला/ काव्य पाठ / वाद विवाद / स्लोगन  / लेखन  प्रतियोगिताओं का  आयोजन  एवं सिंगल  यूज  प्लास्टिक के उन्मूलन  हेतु  कॉटन  झोलों का  वितरण राजधानी  पटना  सहित  बिहार एवं झारखंड  के विभिन्न  जिलों   में  किया  गया । 




पखवाड़े  में स्वच्छता  अभियान  के जरिये  जनमानस  में   स्वच्छता को आत्मसात  कर  स्वच्छ  भारत  बनाने  हेतु  प्रेरित  किया  गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड