Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 10 जुलाई 2023

MSU ने सुमित सिंह और प्रियरंजन पांडेय को दी बड़ी जिम्मेदारी

 एमएसयू ने सुमित सिंह और प्रिय रंजन पांडेय को दी बड़ी जिम्मेदारी




मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने अपने संगठन के कई बड़े नामों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मोहन ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड के सुमित सिंह की घर वापसी पर उनको बिहार प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रिय रंजन पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

इस बाबत जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद मोहन ने बताया कि रिव्यु कमिटी द्वारा तमाम संवाद एवं समन्वय के बाद चौदह सदस्यो की नव राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। दो वर्षीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  के राष्ट्रीय कार्यकाल के एक वर्ष उपरांत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के रिव्यू एवं कमिटी के पूनर्गठन कमिटी की परंपरा रही है। हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमिटी एवं नये प्रभार मिले सदस्यो को बधाई एवं शुभकामनायें देते हैं।

वहीं, घर वापसी करते हुए सुमित सिंह ने बताया कि संगठन के लिए मै हमेशा से ही समर्पित रहा हूँ, अब इस नये प्रभार मिलने से सगठन को बढ़िया तरीके से ऊंचाइयों पर पहुँचाना ही एकमात्र लक्ष्य होगा।

इस मौके पर विजय श्री टुन्ना, मयंक विश्वास, शशि सिंह, ऋषि सिंह एवं अन्य लोगों ने बधाई दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।