Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 12 सितंबर 2023

सुभाष लाम्बा का आगमन 16 सितम्बर को

 अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा का आगमन 16 सितंबर को :- गणपति झा



न्यूज डेस्क : मधुबनी



बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, मधुबनी कार्यकारिणी की बैठक आज महासंघ कार्यालय मधुबनी में हुई।

इस बैठक की अध्यक्षता आनंद मोहन चौधरी ने की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महासंघ के जिला सचिव गणपति झा ने कहा कि दिनांक 16-9-23 को महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा नगर भवन मधुबनी दिन के 12 बजे से कर्मचारियों की सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें जिला के सभी सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। सभा को सफल बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

कर्मचारियों में सुभाष लांबा को सुनने के लिए जोश और उत्साह से भर गया है। लांबा जी को मधुबनी मेडिकल कॉलेज से रिसीव किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों कर्मचारी वाहन के साथ जुलूस गगनभेदी नारों के साथ नगर भवन मधुबनी लाएंगे और उनको स्वागत किया जाएगा।

इस बैठक में रमण प्रसाद सिंह, राजेन्द्र यादव, मुक्ति नारायण चौधरी, राकेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश, शशिशेखर, प्रीत नारायण दास सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड