Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday 21 September 2023

शिक्षा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए हर सम्भव प्रयास : शिक्षामंत्री


 शिक्षा मंत्री पहुंचे मधुबनी, राजद कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


न्यूज़ डेस्क : मधुबनी



मधुबनी दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर यादव का राजद महिला प्रकोष्ठ मधुबनी के जिला अध्यक्ष रेणु यादव ने जिला परिसदन मधुबनी में मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, दोपट्टा एवं फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्त्ताओं से बात करते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने संगठन की मजबूती को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ की तरह होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और शिक्षा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में दो-तीन महीने में होने वाली करीब ढ़ाई लाख शिक्षकों की बहाली विश्वस्तरीय कीर्तिमान होगा। माध्यमिक  और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के कमी को पूरा करने के लिए कैबिनेट में अलग से लगभग 70 हजार शिक्षकों के बहाली की स्वीकृति की सहमति हुई है। सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ बिना किसी शिकायत का बीपीएससी की माध्यम से शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

इस मौके पर पूर्व विधायक रामावतार पासवान,राजद के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार चौधरी,आपदा जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव, युवा जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव, उमेश राम, धर्मेंद्र कुमार यादव सहित राजद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।