Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, 4 September 2023

पर्यावरण संरक्षण में जीविका दीदियाँ निभा रही अहम भूमिका

 पर्यावरण संरक्षण को लेकर जीविका दीदी निभा रही अहम भूमिका



न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र भर में पर्यावरण संरक्षण में जीविका दीदियां अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। वे प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं काष्ठीय पौधे अपने घरों के आसपास लगाती हैं तथा उसका संरक्षण भी करती हैं । पौधा उसे मुफ्त में वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाता है। शर्त सिर्फ इतनी है कि दीदियों को पौधों को लगाकर उनकी देखभाल करनी है। इस वर्ष प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए वन विभाग के द्वारा 16 हजार से अधिक पौधे उपलब्ध कराया गया है, जिसे जीविका दीदियों के द्वारा अपने अपने पंचायत में एक हजार से अधिक पौधारोपण किया गया है, जिसमें फलदार एवं काष्ठीय पौधे शामिल है।

इस बाबत जीविका समूह के प्रखंड प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि प्रदूषण आज देश के लिए कड़ी चुनौती है। इससे धरती पर तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। इससे निपटने का एक मात्र उपाय है कि अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाय तथा उसका संरक्षण किया जाय। ऐसा करने से वातावरण स्वच्छ होगा तथा धरती पर तापमान कम होगा। इसी कड़ी में जीविका दीदियों के माध्यम से एक छोटा अभियान चला कर पौधारोपण किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया ऐलान, कहा- बिहार में लगेंगे 20 हजार नये कारोबार, सरकार करेगी मदद। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में बड़ा हादसा, 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती।