Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 7 अक्टूबर 2023

बलुआटोल में शिव परिचर्चा आयोजित

 बलुआटोल में शिवचर्चा कार्यक्रम का आयोजन : भजन कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय


साभार : सुमित कुमार राउत



मधुबनी जिला के जयनगर के बलुआटोल निवासी भोगेन्द्र पूर्वे के आवास पर साप्ताहिक शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम दिन के 2 बजे से 4 बजे तक शिवचर्चा का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने शिव महिमा के बारे में लोगों को बताया और चर्चा की। भजन, कीर्तन और संगीत से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने कहा कि सभी के गुरु एकमात्र शिव हैं। शिव भक्ति और चर्चा करने से जीवन के सभी दु:ख और कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता शिव चर्चा में दर्जनों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शिव चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव त्रिकालदर्शी,अंतर्यामी,अजर अमर अविनाशी हैं। वे सारे संसार के गुरु हैं। शिव को गुरु बनाने के तीन सूत्र हैं। भगवान शिव से दया मांगना कि, हे शिव हम पर दया करे तथा हमें अपने शरण में ले। अपने इष्ट मित्रों से शिव चर्चा करना 108 वार ओम नमः शिवाय का जाप करना। भगवान शिव बड़े कृपालु हैं। वे सबों पर दया करते हैं। शिव चर्चा में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

इस मौके पर अल्का देवी,भोगेन्द्र पूर्वे,उषा देवी,मनीषा साह,प्रेमशंकर कुमार,तान्या कुमारी,मीरा देवी, पप्पू पुर्वे, संतोष शर्मा, पूजा शर्मा, नीतीश सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।