Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 9 जनवरी 2024

विभा कुमारी बनी राजद महिला प्रकोष्ठ मधुबनी की जिला प्रधान महासचिव

 महिला नेत्री विभा कुमारी को महिला राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी का जिला प्रधान महासचिव किया गया मनोनीत





न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

09:01:2024





मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र के कसमा मरार निवासी समाजसेवी सह महिला नेत्री विभा कुमारी,पति-डॉ. रामउदगार राम को राजद के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल के द्वारा  राष्ट्रीय जनता दल, महिला प्रकोष्ठ, मधुबनी का जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किए जाने पर हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, महिला राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल, महिला जिला अध्यक्ष रेणु यादव को धन्यवाद देते हुए विभा कुमारी को बधाई दिया।

इस सम्बन्ध में विभा कुमारी ने कहा कि महिला राष्ट्रीय जनता दल, बिहार प्रदेश इकाई, पटना के द्वारा राजद महिला प्रकोष्ठ मधुबनी का जिला प्रधान महासचिव बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, महिला राजद के प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जयसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, पूर्व विधायक सीताराम यादव, रामकुमार यादव, रामलखन राम रमण, उमाकांत यादव, रामाशीष यादव, रामअवतार पासवान एवं जिला राजद के सभी नेतागण का धन्यवाद करते हैं। पार्टी ने जो जवाबदेही दी है, उसका बखूबी निर्वहन करूँगी एवं पार्टी की विचार- धारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूँगी ।

बधाई देने वालों में राजद जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय, अरुण कुमार चौधरी, युवा राजद के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र कुमार चौरसिया, राजद महिला जिला कमिटी सदस्य पूनम भारती, रानी चौधरी, दाई जी देवी, रूबी यादव, रामदुलारी देवी, मुन्नी देवी, रेखा शर्मा, सुनीता कुमारी, कविता कुमारी, ललिता कुमारी, पिंकी कुमारी, नुसरत खातून, फूलो देवी, इंदिरा कुमारी, रेणु कुमारी, रेखा देवी, फरहद जमा, सैरुल खातून, शगुफ्ता परवीन, रुचि कुमारी, गूंजा देवी, पासवान,फरहद जबी, सरिता कुमारी, रामसती देवी, ललिता कुमारी, बबिता कुमारी, ग़ज़ाला परवीन, निर्मला देवी, सुधीरा यादव, अनिला पासवान, नुसरत खातून, इंदिरा देवी, जयमाला पाण्डेय, गायत्री देवी, वीरेंद्र प्रसाद यादव, रामसागर पासवान, इंद्रभूषण यादव, संजय कुमार यादव, उमेश राम, चंद्रशेखर झा सुमन, गुलजार अहमद, जीवछ यादव, गंगा प्रसाद चौधरी, अजीतनाथ यादव, देवनारायण यादव, जहांगीर अली, प्रो. धनवीर यादव, जयजय राम यादव, मिश्रीलाल यादव, उमेश यादव, रामवरण राम, कुंदन यादव, विजय कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव सहित जिला राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।