Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday 7 February 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए अभिलाषा शर्मा नोडल पदाधिकारी नियुक्त

 विकसित संकल्प यात्रा नगर निगम आयुक्त जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त : आठ फरवरी से शुरू होगा




धीरज गुप्ता (गया) 



गया : अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के बारे में जानकारी दी गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजना को जन-जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा। नगर आयुक्त गया नगर निगम  अभिलाषा शर्मा  को गया जिले के नगर निकायों का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। नगर आयुक्त के द्वारा यह बतलाया गया कि यह यात्रा गया नगर निगम  क्षेत्र के अतिरिक्त नगर परिषद बोधगया ,नगर परिषद शेरघाटी ,नगर परिषद टेकरी, नगर पंचायत डोभी, नगर पंचायत वजीरगंज, नगर पंचायत फतेहपुर, नगर पंचायत इमामगंज एवं नगर पंचायत खिजीरसराय मे आयोजन किया जाएगा। नगर आयुक्त  के द्वारा यह भी बतलाया गया कि यात्रा के दौरान गया नगर निगम क्षेत्र में 21 कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोधगया में चार कैंप, शेरघाटी में चार  कैंप, टेकरी में चार  कैंप ,एवं सभी नगर पंचायत में एक-एक कैंप लगाया जाएगा ।कैंप में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि  योजना, आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।इस  कैंप के संचालन हेतु उपनगर आयुक्त  शिवनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया है जिसमें गया जिला के सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गया नगर निगम के नगर प्रबंधक  आसिफ सिराज गया नगर निगम के ठोस कचरा प्रबंधन पदाधिकारी मोनू कुमार एवं शुभम कुमार, गया नगर निगम के तीनों नगर मिशन प्रबंधक साहिल राज ,श्रीकांत प्रसाद एवं विकास कुमार को  सदस्य नामित किया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा द 8 फरवरी से प्रारंभ होकर 27 फरवरी तक जिले के सभी नगर निकायों में चलाई जाएगी। गया नगर निगम एवं जिले के अन्य नगर निकायों में कैंप स्थल निम्न प्रकार है ।विकसित भारत संकल्प यात्रा गया नगर निगम में वार्ड संख्या 3 मे आठ फरवरी को महावीर स्थान, वार्ड नं 4 में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक बागेश्वरी मंदिर,नौ फरवरी को वार्ड नं 7 मे सुबह दस बजे से एक बजे तक रैन बसेरा के निकट, वार्ड नं 11 में दोपहर में डाक स्थान के नीचे पीफल के पेड के पास, वार्ड नं 12 का दस फरवरी को सुबह में रामरुची स्कूल मे, वार्ड नं 13 में दोपहर में चन्द्रशेखर कौलेज गंगा महल में, वार्ड नं 15 में 11 फरवरी को सुबह में गोल बगीचा देवी स्थान, वार्ड नं 23 का दोपहर में राजकीय वेयरहाउस दुर्गाबाड़ी में, वार्ड नं 24 एवं 25 का बारह फरवरी को सुबह में रेलवे हास्पिटल, वार्ड नं 26 एवं 27 का दोपहर के समय अनुग्रह कौलेज गया, वार्ड नं 28 का तेरह फरवरी को सुबह में कटारी हिल अम्बेडकर मोड, वार्ड नं 29 का दोपहर में पहाड़पुर मध्य विद्यालय के पास, वार्ड नं 36 का चौदह फरवरी को सुबह में जय प्रकाश नगर मंदिर के बगल में, वार्ड नं 37 का दोपहर में बिसार तालाब, वार्ड नं 40 का पन्द्रह फरवरी को सुबह विष्णुपद पार्किंग में, वार्ड नं 42 का दोपहर में रामसागर तालाब के पश्चिम तरफ, वार्ड नं 43 का सोलह फरवरी को सुबह में भैरो स्थान, वार्ड नं 47 का दोपहर में सूर्य पोखर, वार्ड नं 50 का सतरह फरवरी को सुबह में मदुरासनी मंदिर में, वार्ड नं 52शाम जगजीवन कौलेज, वार्ड नं 53 का अठारह फरवरी को सुबह में गौरी कन्या हाइ स्कूल में।

वही नगर परिषद बोधगया गया के वार्ड एक का उन्नीस फरवरी को सुबह में टेकना फार्म बीएमपी गेट के सामने, वार्ड नं 12 का दोपहर में डेल्टा होटल कोलहौरा, वार्ड नं 17 का बिस फरवरी को मगध विश्वविद्यालय गेट सुबह में, वार्ड नं चार का दोपहर में अमवा आयुर्वेद कौलेज।वही टेकारी नगर परिषद गया में वार्ड नं एक का इक्कीस फरवरी को सुबह में चिरैल्ली, वार्ड नं 18 का दोपहर में नगर परिषद टेकारी, वार्ड नं 19 बाइस फरवरी को सुबह में बस स्टैण्ड, दोपहर में वार्ड नं 24 का वेलहरिया मोड पर।वही नगर परिषद शेरधाटी में में वार्ड नं 9 का तेईस फरवरी को सुबह में गोपालपुर शेरधाटी में, वार्ड नं 13 का दोपहर में शेरधाटी बस स्टैण्ड पर, वार्ड नं 17 का  चौबीस फरवरी को सुबह में नगर परिषद शेरधाटी में, वार्ड नं आठ का दोपहर में जे पी चौक शेरधाटी में। नगर पंचायत खिजरसराय में पच्चीस फरवरी को सुबह में वार्ड नं 7 नगर परिषद खिजरसराय में।वही नगर पंचायत फतेहपुर गया के वार्ड 3  में पच्चीस फरवरी को दोपहर में देवी स्थान में, नगर पंचायत वजीरगंज गया में वार्ड नं 13 का छबीस फरवरी को दस से एक बजे तक प्रखंड परिसर में, नगर पंचायत डोभी के वार्ड चार का दोपहर में चतरा मोड पर, नगर पंचायत इमामगंज के वार्ड नं 6 का 27 फरवरी को सुबह में गांधी मैदान इमामगंज में सम्पन्न कराया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8 हजार वैकेंसी, 7 दिसंबर 2023 अप्लाय करने की लास्ट डेट। उम्मीदवार sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ITBP में कॉन्स्टेबल के 248 पदों पर भर्ती। उम्मीदवार recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त शिक्षकगण 21 नवंबर तक जॉइन नहीं किया तो जाएगी नौकरी:शिक्षा विभाग। आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। विशेष राज्य की मांग पर सियासत तेज:राजद बोली-हर हाल में लेंगे।