Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 17 अगस्त 2024

बेनीपट्टी न्यायालय से हरलाखी थाने में नोटिस पहुँचने में लगा 5 महीने

 बेनीपट्टी न्यायालय से हरलाखी थाने में नोटिस आने में लगा पांच महीना : पांच महीना पूर्व बेनीपट्टी कोर्ट से निर्गत हुआ था नोटिस 





साभार : सुमित कुमार राउत

हरलाखी





पुलिस की कार्यशैली भी अजीब है, पुलिस आमतौर पर लेट से काम करती है, यह तो हर किसी को पता है। लेकिन एक बात जानकर आप लोग भी हैरान हो जाइएगा। मामला मधुबनी जिला के बेनीपट्टी न्यायालय का है। बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय से एक नोटिस हरलाखी थाना पहुंचने में पांच महीना लग गया। शायद यह बात किसी को विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह हकीकत है और हरलाखी थाना से चौकीदार के सहारे फुलहर गांव पहुंचने में भी बहुत समय लग गया। जबकि नोटिस पांच महीना पूर्व ही देना था। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिए गए नोटिस के अनुसार 1.03.2024 को ही बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय से नोटिस को निर्गत किया गया था। लेकिन नोटिस पहुंचने में हरलाखी थाने की दूरी तय करने में 162 दिन का समय लग लग गया। दरअसल दिए गए नोटिस में यह दर्शाया गया है कि पांच महीना पूर्व ही नोटिस को देना था। लेकिन पुलिस ने पांच महीने बाद नोटिस दिया। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड