Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 23 नवंबर 2024

डीएम ने दीपशिखा सिंह द्वारा की गई माँगों पर लिया संज्ञान

 जिलाधिकारी ने दीपशिखा सिंह द्वारा की गई मांगो का लिया संज्ञान, महिला सुरक्षा के लिए दिए सख्त निर्देश


दीपशिखा सिंह की मांगो को लेकर जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश 


महिला सुरक्षा को लेकर दीपशिखा सिंह ने जिला प्रशासन को दिए कई अहम सुझाव 




न्यूज़ डेस्क : मधुबनी

23:11:2024



महिला विकास मंच की अध्यक्ष दीपशिखा सिंह की पहल पर डीबी कॉलेज, जयनगर और आसपास के क्षेत्र में महिला सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दो को लेकर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दीपशिखा सिंह ने डीबी कॉलेज, जयनगर के पास छात्र-छात्राओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस पड़ाव बनाने की मांग की। इसके साथ ही कॉलेज और विद्यालयों के आस-पास छुट्टी के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और अनियमित रूप से चलने वाले ओवरलोडेड ई-रिक्शा पर रोक लगाने का सुझाव दिया।

जिलाधिकारी ने सुझावो को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागो को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला परिवहन पदाधिकारी को डीबी कॉलेज, जयनगर के गेट के पास बस पड़ाव स्थापित करने के लिए कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल और अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर से समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विद्यालयो के पास छुट्टी के समय पुलिस गश्त बढ़ाने का आदेश दिया गया। साथ ही जिला परिवहन विभाग को अनियमित रूप से संचालित ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित करने और ओवरलोडिंग रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

महिला विकास मंच और जिलाधिकारी के प्रयासो ने क्षेत्र में महिला सुरक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है। यह निर्णय छात्र-छात्राओ और महिलाओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कदम न केवल महिलाओ और छात्राओं को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा, बल्कि प्रशासन और नागरिको के बीच सहयोग का उदाहरण भी स्थापित करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
इग्नू ने एमएससी बायोकैमेस्ट्री (MSc Biochemistry) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।​ एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू ने दिसम्बर 2024 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के रिजल्ट जारी किया है। आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।