किसान दिवस के उपलक्ष्य में किसान गोष्ठी का आयोजन
न्यूज़ डेस्क : मधुबनी
23:12:2024
अररिया : रानीगंज प्रखंड के हांसा पंचायत में मुखिया ग्राम पंचायत राज हांसा के अध्यक्षता में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच का संचालन कृषि समन्वयक बलराम कुमार द्वारा किया गया। बलराम कुमार द्वारा किसानों को उन्नत खेती,मिट्टी जांच ,बेबी कॉर्न की खेती एवं ड्रोन से स्प्रे कराने हेतु किसानों को प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के वैज्ञानिक द्वारा मक्का के साथ मटर की खेती,मक्का के साथ आलू ,राजमा की खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। बीटीएम अभिषेक द्वारा मशरूम उत्पादन ,कृषि समन्वयक सुधीर कुमार एवं कुमार वीरेंद्र द्वारा दलहनी तिलहनी फसलों की खेती पर जोर दिया गया। वहीं एटीएम वीर बहादुर द्वारा आत्मा की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। मौके पर किसान सलाहकार भवेश सिंह,संतोष यादव,बालकृष्ण पासवान , कृषि समन्वयक बलराम कुमार,सुधीर कुमार ,वीरेंद्र कुमार,कुमार चंदन , बीर बहादुर ,अजय कुमार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment