सिविल कोर्ट में शान से लहराया गया तिरंगा
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
15:08:2025
मधुबनी : 79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज मधुबनी के सिविल कोर्ट परिसर में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश अनामिका टी. उपस्थित थीं। उनके साथ बोध कृष्ण झा, अध्यक्ष, लॉयर्स एसोसिएशन, सिविल कोर्ट, मधुबनी, न्यायाधीश एस सी राय, न्यायाधीश ललन कुमार यादव, न्यायाधीश तेज कुमार प्रसाद, और न्यायाधीश डी एन झा भी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सह अधिवक्ता बोध कृष्ण झा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुआ। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर बोध कृष्ण झा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की। अन्य न्यायाधीशों ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और देश की एकता, अखंडता और प्रगति के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने देश की आजादी का जश्न मनाया और देश की समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें