Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 19 अक्टूबर 2025

साहित्यिकी के कार्यक्रम में "श्यामाश्री " पुस्तक का हुआ विमोचन

 साहित्यिकी के कार्यक्रम में "श्यामाश्री" पुस्तक का हुआ विमोचन


 



रिपोर्ट: उदय कुमार झा

19:10:2025




मधुबनी : आर.के. कॉलेज मधुबनी के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार सिंह झा के आवास पर मैथिली के उत्थान के लिए समर्पित "साहित्यिकी" के तत्वावधान में डॉ. अरविन्द कुमार सिंह झा द्वारा रचित पुस्तक "श्यामाश्री" का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मैथिली के विद्वान लेखक, कवि एवं समीक्षक डॉ. जगदीश मिश्र ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. विष्णुकांत मिश्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजेंद्र सिंह झा द्वारा "जय जय भैरवि" गीत के गायन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि से प्रारम्भ हुआ।


सात अध्याय में विभक्त पुस्तक "श्यामाश्री " का विमोचन डॉ. जगदीश मिश्र, प्रो. विष्णुकांत मिश्र, डॉ. सत्येंद्र कुमार झा, डॉ. संजीत झा सरस एवं डॉ. अरविन्द कुमार सिंह झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस मौके पर दरभंगा से आए डॉ. सत्येंद्र कुमार झा एवं डॉ. संजीत झा सरस ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए इसके लेखन शैली, विषय-वस्तु एवं उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच संचालन डॉ. अजीत मिश्र ने किया। पुस्तक विमोचन के पश्चात् साहित्यिकी की नियमित गतिविधि के रूप में मैथिली कविता एवं कथा का पाठ किया गया तथा उपस्थित विद्वानों द्वारा मैथिली साहित्य के विकास पर गंभीरता से चर्चा की गई ।

            इस कार्यक्रम में डॉ. संजीव शमा, कलानाथ झा, उदय कुमार झा, डॉ. सुनीता झा, डॉ. अनुराग मिश्र, अमल झा, लम्बोदर झा, डॉ. विभूतिनाथ सिंह झा, डॉ. अनिल सिंह झा, आनंद सिंह झा, शेखर सिंह झा, आद्यानंद सिंह झा, काशी नाथ झा किरण, रतिनाथ झा,प्रो. अशर्फी कामत, लीलानंद सिंह झा, राजेन्द्रनाथ सिंह झा, नीलिमा झा, पारस कुमार सिंह झा,कार्तिक सिंह झा 'सज्जन' शंकर सिंह झा, प्रदीप कुमार सिंह झा, शुभम सिंह झा सहित कई मैथिली साहित्यकार एवं मैथिलीप्रेमी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड