Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 22 अक्टूबर 2025

भव्य रूप से होगी चित्रगुप्त महाराज की पूजा

 भव्य रूप से होगी चित्रगुप्त महाराज की पूजा




सिटी रिपोर्टर : मधुबनी

22:10:2025



शहर में आज भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना बड़े ही भव्य एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न होगी। राधा हरि कीर्तन भवन एवं उत्तर दो मनठा स्थित विवाह भवन में विशेष आयोजन किए जाएंगे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कायस्थ समाज के लोग विधिवत पूजा कर सुख, समृद्धि एवं न्याय के देवता चित्रगुप्त महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

राधा हरि कीर्तन भवन में इस वर्ष यह धार्मिक आयोजन अपने 92वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो समाज की आस्था एवं परंपरा का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही होगी, जिसमें समाज के वरिष्ठ जन, महिलाएं व युवा पूरे श्रद्धा भाव से भाग लेंगे।

इस अवसर पर चित्रांश परिवार द्वारा बच्चों के बीच ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे बच्चों में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ेगी।

देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए उमड़ती रहेगी। भक्तजन दीप प्रज्ज्वलन कर और भजन-कीर्तन के माध्यम से माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देंगे।

यह आयोजन केवल पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि समाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश भी देगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड