Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के चार उत्कृष्ट कैडेट हुए सम्मानित

 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के चार उत्कृष्ट कैडेट हुए सम्मानित 






रिपोर्ट : उदय कुमार झा 



मुजफ्फरपुर : 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के चार उत्कृष्ट कैडेट ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में भाग लेकर बटालियन और बिहार का नाम रौशन किया है। नई दिल्ली में आयोजित शिविर में देश भर से चयनित श्रेष्ठ कैडेट ने हिस्सा लिया, जहां मुजफ्फरपुर के कैडेट ने अनुशासन, नेतृत्व और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। आरडीसी में भाग लेने वाले कैडेट में लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर से अंडर ऑफिसर मोहम्मद सलमान, सार्जेंट संजीव कुमार, सार्जेंट आशुतोष राज तथा एस आर पी एस कॉलेज जैतपुर से रोहित कुमार शामिल हैं। नई दिल्ली में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में इन सभी  कैडेट ने सक्रिय भागीदारी निभाई।  इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 32 बिहार बटालियन की ओर से इन सभी कैडेट को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल के के मिश्र, कर्नल प्रदीप जी नायर, एल एस कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार, आर.डी. एस कॉलेज से लेफ्टिनेंट डॉ जयदीप घोष, बी बी कॉलेजिएट के एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर भाग्य नारायण, सूबेदार मेजर रणजीत सिंह, सूबेदार भक्त बहादुर ,ड्रिल इंस्ट्रक्टर हवलदार विक्रांत खड़का एवं अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड