एल.एस.कॉलेज में कैडेटों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
18:02:2026
मुजफ्फरपुर : 32 बिहार बटालियन एनसीसी के अंतर्गत आने वाले लंगट सिंह कॉलेज में 2023 बैच के कैडेट के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट तीन वर्षों के प्रशिक्षण के दौरान देश और समाज के प्रति जिन उच्च आदर्शों की शिक्षा प्राप्त करते हैं वह अनुकरणीय है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार ने इस अवसर पर छात्रों की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट के लिए देश सेवा ही सर्वस्व है। बटालियन के सूबेदार मेजर रणजीत सिंह ने भी अपने विचार कैडेट से सांझा किया। इस अवसर पर नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में कॉलेज का नाम रौशन करने वाले अंडर ऑफिसर मो सलमान, सार्जेंट संजीव कुमार, सार्जेंट आशुतोष राज तथा थल सेना कैंप में प्रतिभाग करने वाले अंडर ऑफिसर सना खातून, अनुराग आनंद, नमृता सुधीर और सृष्टि को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हवलदार सूर्या, सीनियर अंडर ऑफिसर अनमोल झा, पुष्पांजलि, खुशी, असानसी, शालू आदि मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें