Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

एम.एल.एस.एम. कॉलेज में चल रही अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस की तैयारी

 एम.एल.एस.एम. कॉलेज में चल रही अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस की तैयारी






न्यूज़ डेस्क : मधुबनी


दरभंगा : 18:02:2026



एम० एल० एस० एम० कॉलेज में हो रही अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की तैयारी

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एम० एल० एस० एम० कॉलेज,

दरभंगा में भौतिकी विभाग द्वारा दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 13-14 मार्च

2026 को होगा। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का विषय एटॉमिक प्रोसेस, लेजर, नेनोमेटेरियल एवं

टेराहर्ट्ज टेक्नोलॉजी फॉर ऑप्टिकल फाइबर कम्यूनिकेशन (ICLNTOFC-26) है। इस कॉन्फ्रेंस का

मूल उद्देश्य ऑप्टिकल फाइबर कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में होने वाली महत्वपूर्ण आधुनिकता व

इसके परिप्रेक्ष्य में होने वाली समस्या के समाधान पर विचार करना है । महाविद्यालय के

प्रधानाचार्य डॉ शंभु कुमार यादव

बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस से भारत एवं अन्य

देशों की टेलीडेन्सीटी बढ़ेगी एवं अन्तरराष्ट्रीय समाज में उच्च गुणवत्तापूर्ण बैंड विड्थ की

उपलब्धता से संचार संकीर्णता की समाप्ति होगी तथा ग्लोबलाइजेशन हेतु यह कॉन्फ्रेंस सहायक

सिद्ध होगा। ऑप्टिकल फाइबर कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में अधिकतम विकास हेतु अन्य विज्ञान

विषयों जैसे लेजर भौतिकी, नेनो साइंस, व टेराहर्ट्ज टेक्नोलॉजी को भी सम्मिलित किया गया

है। संयोजक डॉ वेदनाथ झा, भौतिकी विभाग, एम. एल. एस.एम. कॉलेज, दरभंगा ने बताया कि

इस कॉफ्रेंस में डॉ. मुकेश जेवारिया, सांइटिस्ट, नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री, सी0एस0आई0आर0,

नई दिल्ली को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। विदेशो से आने वाले वक्ताओं

में डॉ. जमिल अंसारी, डॉ. रजी अहमद, डॉ0 अजय कुमार झा शामिल हैं। भौतिकी विभाग के

विभागाध्यक्ष डॉ० एस०एम०ए०एच० नोमानी ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस हेतु शुभकामना संदेश

देश-विदेशों के वैज्ञानिक, कुलपतियों व नोबेल प्राइज विजेता के द्वारा दिया गया है। भौतिकी

विभाग के डॉ० भारतेन्दु कुमार, डॉ० गोपाल चन्द्र प्रकाश, डॉ० सुधीर कुमार ने बताया कि

ICLNTOFC 26 को इंडियन साइंस कांग्रेस से सहभागिता की अनुमति मिली है। साथ ही ए० एन०

आर० एफ०, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली ऑप्टिकल सोसाइटी

ऑफ इंडिया ने आर्थिक सहयोग देकर प्रायोजकता की जिम्मेदारी ली है। डॉ० मनोज कुमार

वर्मा एवं डॉ० रंजन कुमार, आई0 क्यू० ए० सी० एम०एल०एस०एम, कॉलेज दरभंगा ने कहा कि

डॉ० आलोक कुमार सिंह झा व डॉ० शिल्पी अग्रवाल, भौतिकी विभाग, जवाहरलाल नेहरू

विश्वविद्यालय, नई दिल्ली भी वक्ता के रूप में भाग लेंगे। संयुक्त संयोजक डॉ० आनंद मोहन

झा, रसायनशास्त्र विभाग, एम०एल०एस०एम० कॉलेज, दरभंगा ने बताया कि ऑप्टिकल फाइबर

वैज्ञानिक प्रो0 नवीन निश्चल, आई0आई0टी0, पटना, डॉ० राकेश रौशन, एन0आई0टी0, पटना

और प्रो० राजन झा, आई0आई0टी0, भुवनेश्वर, भी इस सेमिनार में शामिल होंगे। संयोजक डॉ०

वेदनाथ झा ने बताया कि इस सेमिनार में सम्मिलत होने हेतु 28 फरबरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन

होगा। रजिस्ट्रेशन हेतु विवरणिका एवं कॉन्फ्रेंस के वेबसाइट पर सभी जानकारी उपलब्ध है।

बर्सर प्रो० नन्द किशोर झा ने कहा कि इस आयोजन से महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में

गुणात्मक वृद्धि होगी। कॉलेज के मिडिया प्रभारी डॉ० सतीश कुमार सिंह ने कहा कि इस

अंतराष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस की सफलता के लिए कॉन्फ्रेंस से संबंधित जानकारी का प्रचार

प्रसार भी आवश्यक है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड