विनोदानंद कॉलोनी में परशुराम जयंती आयोजित
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 19:04:2026
भगवान विष्णु के अवतार और महादेव के प्रिय शिष्य के रूप में ख्यात भगवान परशुराम की जयंती रविवार को अत्यंत श्रद्धा से मनाई गई। मधुबनी नगर के वार्ड नंबर 15 स्थित विनोदानंद झा नगर में आयोजित इस जयंती समारोह में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर ब्राह्मण समाज के युवकों ने अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर आशीष रंजन झा उर्फ़ राजा झा, विवेक चौधरी, अनुपम राजा, बबलू झा, राजू झा, सुभाष झा, चंदन झा, मृत्युंजय झा सहित कई लोग उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें