Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 18 अप्रैल 2026

राहुल यादव हत्याकांड का खुलासा : हत्यारोपी गिरफ्तार

 *दिनांक-09.03.2026 को अरेर थानान्तर्गत गोली मारकर हुई हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।*

02 देशी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस एवं मादक पदार्थ के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार 






> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-


01. श्रवण कुमार यादव, पे०-उपेन्द्र यादव, सा०-झोझी, थाना-अरेर, जिला-मधुबनी।


02. आदित्य कुमार झा, पे०-स्व० उगन झा, सा०-गंधबार, थाना-सकरी, जिला-मधुबनी।


> गिरफ्तार आदित्य कुमार उर्फ अदित्या ठाकुर का आपराधिक इतिहास :-


01. मनीगाछी थाना कांड सं0-207/21, दिनांक-06.10.2021, धारा-302/120 (बी)/201/34 भा०द०वि०।


02. रहिका थाना कांड सं0-53/26, दिनांक-27.02.2026, धारा 309 (4) बी०एन०एस० ।


03. रहिका थाना कांड सं0-54/26, दिनांक-28.02.2026, धारा 309 (4) बी०एन०एस० ।


04. कलुआही थाना कांड सं0-22/26, धारा-309 (4) बी०एन०एस० ।


05. कलुआही थाना कांड सं0-41/26, धारा 309 (4) बी०एन०एस० ।


06. नरहिया थाना कांड सं0-16/26, दिनांक-09.03.2026, धारा-309 (4)/115 (2)/352/351(2)/3 (5) बी०एन०एस० ।


07. सकरी थाना कांड सं0-226/25, दिनांक 01.12.2026, धारा-309 (4) बी०एन०एस० ।


08. खजौली थाना कांड सं0-21/26, दिनांक 309 (6) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट।


09. बासोपट्टी थाना कांड सं0-275/25, दिनांक-20.11.2025, धारा-309 (4) बी०एन०एस० ।


10. राजनगर थाना कांड सं0-44/26, दिनांक-17.01.2026, धारा 309 (4) बी०एन०एस० ।


11. अरेर थाना कांड सं0-52/26, दिनांक-15.03.2026, धारा 103 (1)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट।


12. नगर थाना कांड सं0-63/26, दिनांक-28.01.2026, धारा-302 (2) बी०एन०एस० ।


अन्य थानों में भी इनके आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।


> बरामदगी :-


01. देशी पिस्टल :-02


02. जिंदा कारतूस : 03


03. गांजा :- 1150 ग्राम


04. मोबाईल :-03


05. मोटरसाईकिल :- 01


> घटनाक्रम :-


दिनांक-09.03.2026 को अरेर थाना अन्तर्गत परजुआर पंचायत के दहिला एवं जेठियानी गांव के बीच कोशी नहर के पास राहुल यादव पे०- सुफल यादव, सा०-झोझी थाना-अरेर जिला-मधुबनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी एवं थानाध्यक्ष, अरेर थाना द्वारा किया गया था। घटनास्थल से FSL टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य भी संकलित किए गए थे। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था एवं घटना के सफल उभेदन व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त दिशा-निर्देश दिए गए थें। गठित टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही थी।


इसी क्रम में दिनांक-17.04.2026 को समय करीब 18:45 बजे थानाध्यक्ष, अरेर थाना को गुप्त सूचना मिला कि 02 व्यक्ति ब्लैक रंग के मोटरसाईकल से ग्राम नागदह बलाईन आम गाछी के निकट हथियार के साथ देखा गया है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त सुचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार अरेर थाना की पुलिस टीम तुरंत उक्त स्थल पर पहुँची तो 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल से ग्राम बलाईन झोझी की तरफ भागने लगा। जिनका पीछा पुलिस वाहन से किया गया तो दोनों व्यक्ति बलाईन की तरफ जाने वाले निर्माणाधीन पुल के पास मोटरसाइकिल छोड़ कर आम गाछी की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया।


पकड़ाये दोनों व्यक्ति को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर उनसे नाम-पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1. श्रवन कुमार यादव 2. आदित्य कुमार झा बताये। तत्पश्चात् पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी नियम का पालन करते हुए तलाशी लेने पर श्रवण कुमार यादव के पिट्टू बैग से गांजा जैसा मादक पदार्थ एवं 01 की-पीड मोबाइल तथा कमर से 01 देशी लोडेड पिस्टल, जिसे अनलोड करने पर 01 जिंदा कारतूस तथा मोबाईल तथा आदित्य कुमार झा की तलाशी लेने पर इनके पास से 01 लोडेड देशी पिस्टल, जिसे अनलोड करने पर मैगजीन में 03 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उक्त दोनों व्यक्ति को बरामद सामान के साथ थाना लाया गया। पुलिस द्वारा जब मोटरसाइकिल के संबंध में दोनों व्यक्ति से पूछताछ किया गया तो पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल नगर थाना, मधुबनी क्षेत्र से लूट की गई है। जब उनसे यहाँ आने का कारण पूछा गया तो बताया गया कि अपने साथी राहुल यादव पे०-सुफल यादव, सा०-झोझी थाना-अरेर, जिला- मधुबनी की हत्या करने के बाद हमलोग कुछ दिनों के लिए दिल्ली भाग गए थे। वहां से आने के बाद इधर-उधर छिपकर रह रहे थे। पैसा खत्म हो जाने के कारण हमदोनों गांजा की तस्करी करने लगे। जिससे अच्छा-खासा रुपया मिल जा रहा था। इसी क्रम में आज गांजा लेकर बेचने आये थे।


पुलिस द्वारा जब राहुल यादव की हत्या का कारण पूछा गया तो इनके द्वारा बताया गया कि हम तीनों लोग मिलकर पिछले 7-8 महीने में मधुबनी जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट-पाट से जमा रुपया राहुल यादव के पास ही रख रहे थे। जब हम दोनों द्वारा अपना हिस्सा मांगा गया तो वह आना-कानी करने लगा तथा हम दोनों को गोली मारने का धमकी देने लगा। इसी डर से मौका पाकर दिनांक-09.03.26 को रात में ग्राम-परजुआर कोसी नहर पूल के पास हम दोनों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी एवं मोटरसाइकिल तथा दोनों पिस्टल साथ लेकर भाग गए और इधर-उधर छिपकर रहने लगे। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के संबंध में पूछने पर बताये कि इसी दोनों पिस्टल से उसकी हत्या किये हैं। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिंदुओं गहनता से जाँच की जा रही है। बरामद अवैध आग्नेयाश्त्र, जिन्दा कारतूस एवं गांजा जैसा मादक पदार्थ को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड