पेट्रोल पम्प में भीषण चोरी : घटना सीसीटीवी में कैद
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 03:06:2026
मधुबनी : नगर थानाक्षेत्र के गाँधी चौक, बलुआ अनंत नगर स्थित पेट्रोल पम्प पर बीती देर रात दो नकाबपोश चोरों ने पम्प के ऑफिस, भंडार घर एवं डीजल रूम को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों चोरों ने लगभग 40 मिनट तक आराम से चोरी की। इस दौरान आलमारी का ताला तोड़कर 20 हज़ार रूपये नकद की चोरी हुई। ऑफिस में रखे आलमारी को खंती से तोड़ा गया। पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश कुमार महथा ने जानकारी दी कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह साढ़े छह बजे मिली और डायल 112 की पुलिस गाड़ी घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच की । इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सहित एक आवेदन प्राथमिकी दर्ज़ कर उचित कार्रवाई हेतु नगर थाना में दी गई है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें