वरिष्ठ पत्रकार अजयधारी सिंह के साथ अभद्र व्यवहार पर पत्रकारों का विरोध
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 05:06:2026
मधुबनी ज़िले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठतम पत्रकारों में परिगणित और राष्ट्रीय समाचार चैनल ABP न्यूज़ के जिला संवाददाता अजयधारी सिंह के साथ जिला प्रशासन द्वारा किए गए अत्याचार के खिलाफ पूरे ज़िले के पत्रकारों में रोष है। बिना किसी ठोस सबूत के एक वरिष्ठ पत्रकार को डीएम का नाम लेकर नगर थाना द्वारा प्रताड़ित किया जाना सभ्य समाज के लिए अति संवेदनशील मामला है।
इसके विरुद्ध शुक्रवार से सभी पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर काम करना शुरू किया है। साथ ही, पत्रकारों ने यह निर्णय लिया है कि अगर जिला प्रशासन के अधिकारी इस मुद्दे पर आगे आकर सकारात्मक पहल पत्रकारों के साथ नहीं करते हैँ तो समाहरणालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। इसकी लिखित सूचना अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) को दे दी गई है ।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें