Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 2 जून 2026

एनसीसी के CATC-IV कैंप का हुआ आगाज़

 ओपनिंग एड्रेस के साथ एनसीसी कैंप का हुआ आगाज़ 




रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

मधुबनी : 02:06:2026




मधुबनी : मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में 34 बिहार बटालियन एनसीसी के द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी - 04 का आगाज़ कैंप कमांडेंट कर्नल नितिन झा द्वारा ओपनिंग एड्रेस के साथ शुरू हो गया । इस कैंप में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, मुजफ्फरपुर के अंतर्गत आनेवाले सात बटालियनों के कुल 500 कैडेट भाग ले रहे हैँ । इस कैंप में थलसेना कैंप के लिए मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप के कैडेटों का चयन किया जाएगा । थलसेना कैंप में चयन के लिए मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग, बाधा दौड़, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट जैसे विषयों में कैडेटों की दक्षता परखी जाएगी। ओपनिंग एड्रेस के दौरान कैंप कमांडेंट ने कैडेटों को कैंप में लागू नियमों के बारे में जानकारी दी और सख्त प्रशिक्षण के लिए तैयार रहने को कहा । इस दौरान सभी अफसर, जेसीओ, एनसीओ एवं सिविल स्टाफ उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड