एनसीसी को यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा : डीएम
रिपोर्ट : उदय कुमार झा
मधुबनी : 27:07:2026
मधुबनी : 34 बिहार बटालियन एनसीसी, मधुबनी के नव पदस्थापित कमांडिंग अफसर कर्नल कुसुमाकर झा ने डीएम आनन्द शर्मा से औपचारिक मुलाक़ात की । कमांडिंग अफसर ने मधुबनी ज़िले में एनसीसी के सुचारु संचालन एवं नए नए स्कूलों में एनसीसी यूनिट खोलने में प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा ज़िला प्रशासन से की। डीएम ने कर्नल झा को प्रशासनिक सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि छात्र - छात्राओं को एकता एवं अनुशासन का पाठ एनसीसी द्वारा प्रदान किया जाता है जो आज के माहौल में बेहद जरूरी है। नवयुवकों को अच्छा नागरिक बनाने की शिक्षा यह युवा संगठन देती है जो देश और समाज के लिए जरूरी है।
इस अवसर पर कर्नल कुसुमाकर झा के साथ सूबेदार मेजर बिस्टू थापा एवं एनसीसी एल्युमनी एसोसिएशन के आजीवन सदस्य उदय कुमार झा भी उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें