Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

एल.एस.कॉलेज, मुजफ्फरपुर में द्वितीय चरण में एनसीसी में 17 छात्र-छात्राओं का चयन

 एल.एस.कॉलेज, मुजफ्फरपुर में द्वितीय चरण में एनसीसी में 17 छात्र-छात्राओं का चयन 





रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

29:09:2026





मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर के 17 छात्र एनसीसी कैडेट के रुप में चयनित हुए। 32 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कमल किशोर मिश्र के नेतृत्व में सूबेदार अजय कुमार एवं हवलदार जय बोहरा ने एनसीसी के लिए द्वितीय चरण में 8 छात्रों एवं 9 छात्राओं का चयन किया। चयन के लिए शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने चयनित छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को अनुशासित जीवन जीने के साथ हीं जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और आपदा के समय समाज सेवा करने का अवसर प्रदान करती है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार ने कहा कि एकता और अनुशासन एनसीसी का मोटो है और हमारा हरसंभव प्रयास होता है कि युवा देशके एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान दें। मौके पर सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, अंडर ऑफिसर सृष्टि, सार्जेंट कोमल प्रिया, शालू, अनुज, जय प्रकाश, आस्था राय समेत कई कैडेट मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड