Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 28 सितंबर 2026

वीएसजे कॉलेज, राजनगर में हुआ एनसीसी का इंडक्शन मीट कार्यक्रम

 वीएसजे कॉलेज, राजनगर में हुआ एनसीसी का इंडक्शन मीट कार्यक्रम 





रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

28:09:2026


मधुबनी : 34 बिहार बटालियन एनसीसी के अंतर्गत संचालित 6/34 कंपनी वीएसजे कॉलेज, राजनगर में इंडक्शन मीट कार्यक्रम आयोजित हुआ। कर्नल कुसुमाकर झा ने पुराने एनसीसी कैडेटों से संवाद कर उन्हें अच्छा नागरिक बन देशसेवा की ओर प्रेरित किया। इस अवसर पर सीटीओ सह भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव शर्मा ने कमान अधिकारी का स्वागत पाग और चादर से किया। 2026 बैच में अबतक 49 नए कैडेटों की भर्ती की गई है। कर्नल झा ने मोनू कुमार साफी को एसयूओ, अमन कुमार झा, विकास यादव, सीमा कुमारी और निधि कुमारी को यूओ, संजना कुमारी, दिव्या कुमारी को सर्जेन्ट तथा लालू कुमार को सीपीएल का रैंक प्रदान किया । अमन कुमार झा को बेहतर कार्य हेतु 1000 रूपये का चेक (प्रोत्साहन राशि) प्रदान किया गया। इसके बाद कर्नल झा ने फायरिंग रेंज के स्थान का भौतिक निरीक्षण किया।  कैडेट रश्मि झा, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, दिव्या कुमारी एवं खुशबू दास ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कर्नल झा के साथ सूबेदार राजकुमार एवं हवलदार भरत मान घले बटालियन की ओर से उपस्थित थे। 



      इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार पाठक, डॉ. विभा कुमारी, डॉ. सुरेन्द्र दास, डॉ. असलम, डॉ. संजय कुमार साह सहित कई शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड