पीएम श्री +2हाई स्कूल जयनगर में रैंक सेरेमनी आयोजित
जयनगर : 368/34 एनसीसी ट्रूप, पीएम श्री +2 हाई स्कूल में रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमांडिंग अफसर कर्नल कुसुमाकर झा का स्वागत प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने पाग दोपटा प्रदान कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत एएनओ डॉ. केशव चन्द्र झा ने किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ एनसीसी सॉंग से हुआ ।
रैंक सेरेमनी में कमांडिंग अफसर ने ट्रूप सीनियर अर्जुन कुमार को सर्जेन्ट का रैंक लगाया जबकि प्रेम बाबू एवं जयनारायण भगत को सीपीएल तथा प्रशांत कुमार, आदित्य कुमार एवं आकाश कुमार को एलसीपीएल का रैंक देकर प्रोन्नति और जिम्मेदारी दी गई। सीओ ने अपने सम्बोधन में कैडेटों को दृढ़तापूर्वक एकता एवं अनुशासन का पालन करने को कहा। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस विद्यालय के एनसीसी कैडेट बहुत ही अनुशासित हैँ और एएनओ भी काफ़ी परिश्रमपूर्वक कैडेटों को प्रशिक्षण देने में लगे रहते हैँ। एएनओ के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में एएनओ ने कहा कि साल में एकबार कैडेट को रैंक प्रदान करते हुए उनको अतिरिक्त प्रभार देकर जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जाता है।
इस अवसर पर सूबेदार राजकुमार, हवलदार बल बहादुर थापा के साथ ही बड़ी संख्या में कैडेटों की उपस्थिति थी। वन्दे मातरम् एवं राष्ट्रगान से कार्यक्रम की समाप्ति हुई।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें