Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

गुजरात के "प्रेरणा उत्सव" में भाग लेने के लिए मधुबनी के दो एनसीसी कैडेट - शाम्भवी सुमन एवं रमण कुमार यादव का चयन

 गुजरात के "प्रेरणा उत्सव" में भाग लेने के लिए मधुबनी के दो एनसीसी कैडेटों का चयन 








रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

04:09:2026



मधुबनी : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी स्कूली शिक्षा गुजरात के मेहसाणा ज़िला अन्तर्गत वडनगर स्थित बी.एन. हाई स्कूल में पूरी की थी। इस स्कूल को अब नेतृत्व एवं प्रेरणा केन्द्र के रूप में विकसित कर दिया गया है । इस विद्यालय में एक सप्ताह का कार्यक्रम "प्रेरणा उत्सव" मनाया जाना है । प्रेरणा उत्सव भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत " प्रेरणा : एक अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम"  का हिस्सा है जिसके अन्तर्गत विद्यालयों में विशेष दिशा निर्देशों एवं चयन प्रक्रिया के लिए एक विशेष दिन ओरिएण्टेशन और टैलेंट हंट का आयोजन किया जाता है । यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्र-छात्राओं में जीवन-मूल्य, नेतृत्व क्षमता तथा भारतीय संस्कृति के विकास पर जोर देता है । 

 इस वर्ष "प्रेरणा उत्सव" में भाग लेने के लिए 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी के दो कैडेटों - शाम्भवी सुमन एवं रमण कुमार यादव का चयन किया गया है । कैडेट शाम्भवी सुमन जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी कैडेट है और रमण कुमार यादव वाट्सन हाई स्कूल का कैडेट है।  इन कैडेटों को गुजरात के वडनगर के लिए नवोदय विद्यालय की शिक्षिका शिल्पी कुमारी के साथ रवाना कर दिया गया है । दोनों कैडेटों के चयन पर एएनओ सूरज कुमार एवं डॉ. एसएनके शर्मा तथा दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार महतो एवं सतीश कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी ।

          इस संबंध में जानकारी देते हुए 34 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल कुसुमाकर झा ने बताया कि प्रेरणा उत्सव में भाग लेने के लिए यह जरूरी नहीं कि एनसीसी कैडेटों में से ही वहाँ जानेवालों का चयन हो, उसमें तय मानकों के अनुसार स्कूल में पढ़नेवाले क़ोई भी छात्र- छात्राएं जा सकते। किन्तु, हम अपने कैडेटों के सर्वाँगीन विकास पर ध्यान देते हैँ और उसी का नतीजा है कि चयन प्रक्रिया के तहत ओरिएंटेशन एवं टैलेंट हंट में हमारे ही दो कैडेटों ने बाज़ी मारी। इससे हमें बहुत ही आनन्द और गर्व का अनुभव हो रहा है। साथ ही, दूसरे कैडेट भी इससे प्रेरित होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड