यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय में क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
अविनाश आनंद मेधा कोष के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम, दो मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार की प्रोत्साहन राशि
झंझारपुर: यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय पैटघाट लालगंज पर क्विज और भाषण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन शुक्रवार को किया गया. गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अविनाश आनंद मेधा प्रोत्साहन कोष राजनगर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में दो मेधावी छात्र/छात्राओं को पांच हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई. निर्णायक मंडल में अमल कुमार झा एवं ज्ञान नाथ मिश्र, निधि झा के निर्णय के अनुसार सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में जिले के करीब डेढ़ सौ छात्र छात्रा शामिल थे. इस बार की प्रोत्साहन माला कुमारी तथा निधि कुमारी को दी गई. दोनो अभ्यर्थी को 5-5 हजार की राशि एवं प्रमाण पत्र दिया गया. मुख्य अतिथि एलएनएमयू के पूर्व विभागाध्यक्ष डा शिवानंद झा थे. जिनके द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया.
मौके पर मुख्य अतिथि डा. शिवानंद झा ने कहा कि यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय पर आयोजित कार्यक्रम को देख अभिभूत हैं. यह संस्था प्रत्येक साल जिले के छात्र छात्राओं को तरक्की करने में सहायक साबित हो रहा है. बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन करने में सहयोग करती आई है. इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलता है. इससे पूर्व दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. अशर्फी कामति द्वारा किया गया. क्विज प्रतियोगिता के वरीय वर्ग में प्रथम स्थान पर आदर्श कुमार झा, द्वितीय स्थान सागर कुमार ठाकुर और तृतीय स्थान नैतिक कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया. जबकि कनीय वर्ग में प्रथम स्थान दीपेश कुमार कामत, द्वितीय स्थान आकृति कुमारी और तृतीय मानवी कुमारी रहे. वहीं भाषण प्रतियोगिता के वरीय वर्ग में प्रथम स्थान अंबे कुमारी, द्वितीय दीपांशु कुमार और तृतीय स्थान पर तुलसी कुमारी रहे. जबकि कनीय वर्ग में प्रथम स्थान पर शिद्धि कुमारी, द्वितीय स्थान पर मानवी कुमारी, तृतीय स्थान पर आकृति कुमारी रहे. वहीं इसी प्रतियोगिता में पहला क्लास के छात्र अनिकेत कुमार को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया, जिसे भी 400 नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र हस्तगत कराया गया. दोनो वर्ग में प्रथम स्थान वाले छात्र को 1000 द्वितीय 700 एवं तृतीय स्थान वाले को 500 की राशि के साथ-साथ प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया. कार्यक्रम का आयोजन व संचालन पुस्तकालय के सचिव उदयनाथ मिश्र के द्वारा किया गया. सह संचालक के रूप में प्रशांत मिश्र, सुशांत मिश्र, केसव कुमार थे. पुस्तकालय सचिव उदय नाथ मिश्र ने कहा कि प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र में पारदर्शिता बरतने के लिए कमिटी का गठन किया गया था. जिसमें प्रशांत मिश्र, शुशांत मिश्र सहित उदय नाथ मिश्र को शामिल किया गया था. उपस्थित गणमान्य व्यक्ति में शिवशंकर श्रीनिवास, दिगम्बर कामति, अमल झा, प्रो रमेश झा, प्रशांत मिश्र, उमानाथ मिश्र, कौशल मिश्र, मोदनाथ मिश्रा, पंकज झा, शिवानी मिश्रा, सुशांत मिश्र, शेखर झा, पृथ्वीपति कामति, पल्लव मिश्र, मिथिलेश मिश्र, अविनाश झा, गौतम कुमार, बसंत चौधरी आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय के सचिव उदय नाथ मिश्र के द्वारा दिया गया ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें