"एक पेड़ माँ के नाम"अभियान के तहत एनसीसी द्वारा वृक्षारोपण अभियान
रिपोर्ट : उदय कुमार झा : 27:09:2026
मधुबनी : 34 बिहार बटालियन एनसीसी के कर्नल कुसुमाकर झा ने केवीएस कॉलेज, उच्चैठ में संचालित एनसीसी कम्पनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहाँ के सीटीओ डॉ.आलोक कुमार और कैडेटों के साथ वार्ता किया और कैडेटों को एकता, अनुशासन, चरित्र निर्माण, देशसेवा आदि के महत्व के बारे में समझाया। इस दौरान उनके साथ सूबेदार राजकुमार, नायब सूबेदार प्रवीण कुमार, हवलदार बाबूराम खत्री, कॉलेज के बरसर डॉ. जीतेन्द्र राम, एनएसएस अफसर डॉ. रिंकू कुमारी, डॉ. भारती, डॉ. विघ्नेश झा, डॉ. श्याम कुमार ठाकुर सहित कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे। 22 नए कैडेटों की भर्ती की गई। साथ ही, कर्नल कुसुमाकर झा ने एक पौधा रोपकर "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत भी वहाँ से की।
बटालियन के अन्तर्गत वाट्सन स्कूल, मधुबनी में प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश कुमार एवं एएनओ एसएनके शर्मा के नेतृत्व में कैडेट राजीव कुमार, विवेक कुमार, मो. जिशानुद्दीन, आयुष मिश्रा सहित कई कैडेटों ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। कोइलख हाईस्कूल में सीटीओ रंजीत झा एवं सर्जेन्ट युवराज के नेतृत्व में सीपीएल शाम्भवी कुमारी, लांस कॉर्पोरल अमृता कुमारी, कैडेट अंजली कुमारी, रकीबा बेग़म सहित लगभग 90 कैडेटों ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण अभियान चलाया । नरपतिनगर हाईस्कूल में भी यह अभियान चलाया गया और कुल 135 पौधों को एनसीसी कैडेटों द्वारा लगाया गया। इस दौरान कैडेटों में पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण को लेकर काफ़ी उत्साह देखा गया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें