Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 14 सितंबर 2026

झपट्टा मारकर छिनतई करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश : सोने का चेन एवं बाइक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

 झपट्टा मारकर छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : सोने का चेन एवं मोटरसाईकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार





मधुबनी : 14:09:2026


> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-


01. रवि कुमार राय, पे०-बिरेन्द्र राय उर्फ बिरेन्द्र नट, सा०-बिरगंज, थाना-नगवॉ, जिला-परसा (नेपाल)। वर्तमान पत्ताः- ग्राम-मुरलियाचक बजराहा, थाना-पतौना, जिला-मधुबनी


02. राजेश कुमार राय, प०-कैलाश नट, सा०-मुरलीयाचक बजराहा, थाना-पतौना, जिला-मधुबनी।


> आपराधिक इतिहास :-


01. जयनगर थाना काण्ड सं0-173/2026 दिनांक-15.04.2026 धारा-304 (2) बी०एन०एस० ।


02. आर०एस० शिविर थाना काण्ड सं-91/2026 दिनांक-10.08.2026 धरा-304 (2) बी०एन०एस० 

03. बेता थाना (दरभंगा) - काण्ड सं0-195/26 दिनांक-11.09.2026 धारा-304 (2) बी०एन०एस० ।


बरामदगी :-


01. सोने का चैन :- 01

02. मोटरसाईकिल :- 01

03. मोबाईल :- 01


> घटनाक्रम :- दिनांक-13.09.2026 को थानाध्यक्ष, नगर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन मधुबनी के पास स्थित सब्जी मंडी से मोटरसाईकिल पर सवार कुछ अज्ञात व्यक्ति एक वृद्ध महिला के गले से चेन झपट्टा मार कर भाग रहा है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा दल-बल के साथ उक्त घटना स्थल पर जाने के क्रम में रास्ते में प्रधान डाक घर, मधुबनी के पास देखा गया कि कुछ व्यक्ति एक अज्ञात व्यक्ति को घेरे हुए है तथा वहाँ बहुत शोरगुल हो रहा था। थानाध्यक्ष द्वारा वहाँ रूककर जब शोरगुल का कारण पूछा गया तो वहाँ उपस्थित लोगो द्वारा बताया गया कि यही व्यक्ति रेलवे स्टेशन मधुबनी से वृद्ध महिला के गले से सोने का चैन झपट कर भाग रहा था तो इसके अन्य सभी साथी भाग गये है एवं इस व्यक्ति को स्थानीय लोगो द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया है। पकड़ाये व्यक्ति से नाम/पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि कुमार राय, पे०-बिरेन्द्र राय उर्फ बिरेन्द्र नट, सा०-बिरगंज, थाना-नगवॉ, जिला-परसा (नेपाल)। वर्तमान में यह व्यक्ति अपने ससुराल ग्राम-मुरलियाचक बजराहा, थाना-पतौना, जिला-मधुबनी अर्थात अपने ससुराल में रहता है। भागे हुए अन्य व्यक्ति के बारे में पूछने पर इसके द्वारा बताया गया कि वे मेरे साला एवं मेरे अन्य साथी थें। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि मैं अपने साला एवं अन्य दोस्तो के साथ मिलकर चोरी एवं छीना-झपट्टी का कार्य करते हैँ । वादी द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाना काण्ड सं0-446/2026 दिनांक-13.09.2026 धारा-304 (2)/3 (5) बी०एन०एस० के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कारवाई की जा रही थी।


> उक्ता घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा घटना के सफल उदभेदन एवं घटना में शामिल सभी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में मानवीय सूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर झपट्टामारी गिरोह में साथ देने वाले अभियुक्त रवि कुमार राय के साला राजेश कुमार राय, प०-कैलाश नट, सा०-मुरलीयाचक बजराहा, थाना-पतौना, जिला-मधुबनी के ठिकानो पर जाकर राजेश कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर झपट्टा मारकर छीना गया सोने का चैन एवं घटना में उपयोग किया गया मोटरसाईकिल को बरामद कर लिया गया है। उक्त घटना मे शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड