Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय वैश्य सूड़ी समाज, दरभंगा ने आयोजित किया सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह

 प्रतिभा किसी एक जाति, वर्ग या क्षेत्र की नहीं होती, बल्कि वह समाज का धरोहर है


राष्ट्रीय वैश्य सूड़ी समाज दरभंगा ने आयोजित किया सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह 






रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

05:10:2026



दरभंगा : राष्ट्रीय वैश्य सूडी़ समाज, दरभंगा के द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ( जुबली हाल) में रविवार को  आयोजित सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मधुबनी राष्ट्रीय वैश्य सूडी़ समाज के प्रतिनिधियों ने भी सम्मान समारोह में भाग लिया। 

राष्ट्रीय वैश्य सूडी़ समाज के अध्यक्ष विष्णु कुमार राउत, मनोज कुमार मुन्ना, दीप्ति राउत, नागेन्द्र राउत, अमरेन्द्र मंडल, रूपेश राउत, राजेश खर्गा आदि लोगों ने दरभंगा के कार्यक्रम में भाग लेकर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना और भाजपा जिला मंत्री दीप्ति राउत ने कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का मान बढ़ाया है। प्रतिभा किसी जाति या समुदाय की सीमा में नहीं बंधती है,बल्कि जब किसी बच्चे की सफलता का सम्मान पूरा समाज करता है तो उससे अनेक बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय वैश्य सूडी़ समाज दरभंगा के सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड