Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 5 नवंबर 2026

एल.एस. कॉलेज स्थित 2/32 एनसीसी कंपनी में रैंक सेरेमनी आयोजित

 एल.एस.कॉलेज स्थित 2/32 एनसीसी कंपनी में रैंक सेरेमनी आयोजित 





रिपोर्ट : उदय कुमार झा 

05:11: 2026




मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के एनसीसी इकाई में रैंक सेरेमनी का आयोजन हुआ। 32 बिहार बटालियन एनसीसी से सम्बद्ध कैडेट को रैंक प्रदान करने से पूर्व ड्रिल टेस्ट, मैप रीडिंग, जजिंग डिस्टेंस, कंपास प्रयोग विधि से संबंधित विभिन्न प्रतिस्पर्धा का आयोजन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार के नेतृत्व में सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज के सहयोग से किया गया। उक्त प्रतिस्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट को प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने रैंक प्रदान कर सम्मानित किया।


उन्होंने रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं अनुशासन को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका का निर्वाह कर रही है। कैडेट आस्था कुमारी और राजकुमार को सार्जेंट के रैंक से सम्मानित किया गया। वहीं, रिया कुमारी, आदित्य कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार को लांस कॉरपोरल का रैंक प्रदान किया गया जबकि शुभम कुमार और अपर्णा कुमारी को कॉरपोरल का रैंक दिया गया। इस अवसर पर 32 बिहार बटालियन से नायब सूबेदार नरेश कुमार, अंडर ऑफिसर फखरुद्दीन, सृष्टि, नमृता सुधीर, सार्जेंट ज्योतिलाल, कोमल प्रिया समेत शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा एनसीसी कैडेट मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot
cuet.nta.nic.in पर जारी होने वाला है सीयूईटी रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड